''यह कैसा व्यवहार है?'': फैमिली कोर्ट के बाहर फोटोग्राफरों पर भड़की धनश्री वर्मा

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 11:19 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा कल गुरुवार आधिकारिक रूप से अलग हो गए। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दंपति को तलाक की अनुमति दे दी। बांद्रा कोर्ट जाते समय धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फोटोग्राफरों को फटकार लगाते हुए नजर आई। 

चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता के मुताबिक, 'अदालत ने तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पति-पत्नी नहीं हैं।' रिपोर्ट के अनुसार युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए देंगे। इसकी पहली किस्त करीब 2,37,50,000 दे दी गई है। दोनों जून 2022 से अलग-अलग रह रहे हैं। इसी के साथ चार साल बाद अब आधिकारिक तौर से अलग हो गए। 

धनश्री वर्मा कोर्ट परिसर के बाद सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में देखा गया और उन्होंने चेहरे पर काला मास्क लगाया हुआ था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब धनश्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फैमिली कोर्ट के बाहर अपनी कार से उतरते ही फोटोग्राफरों ने धनश्री के चारों ओर जमा हो गए और उनसे सवालों की बौछार कर दी। जैसे ही झलक दिखला जा स्टार ने अंदर जाने की कोशिश की, अफरा-तफरी के कारण एक फोटोग्राफर का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया। इस स्थिति से धनश्री काफी परेशान दिखीं, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट के बाहर मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा, 'क्या कर रहे हो आप? यह कैसा व्यवहार है?' 

 

View this post on Instagram

A post shared by pressnews tv (@pressnewstv)

धनश्री और चहल के तलाक की अफ़वाहें तब शुरू हुईं जब इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे व्यापक अटकलें लगाई जाने लगी थी। युजवेंद्र कोविड-19 महामारी के दौरान धनश्री से डांस क्लास के लिए मिले थे जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने बाद में शादी कर ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News