अफगानिस्तान मैच से पहले धोनी और हार्दिक का नया हेयरकट, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 05:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत का अब तक का प्रदर्शन बेहद खास रहा है। भारत की टीम ने अब तक शुरुआती 4 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। भारत का अगला मुकाबला शनिवार 22 जून को अफगानिस्तान के साथ है। ऐसे में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की हेयरकट की फोटो शेयर की है। इस तस्वीरों के मुताबिक आलिम हाकिम इंडिया टीम के कुछ खिलाड़ियों के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

दरअसल आलिम हाकिम ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है उनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, यजुवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। धोनी को हमेशा बालों के साथ नए-नए प्रयोग करते देखा जा चुका है धोनी ने जब भारतीय टीम में खेलना शुरु किया था तो उनके लम्बे बालों ने काफी सुर्खियां बटौरी थी। हार्दिक भी धोनी की राह पर चलते दिख रहे हैं। आपकों बतां दे कि धोनी और हार्दिक दोनों ऊपर से लम्बें और साइडों से छोटे बाल रखते हैं। धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या और यजुवेंद्र चहल का नया लुक काफी पंसद किया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News