धोनी ने खरीदा नया आलीशान घर, पहले खरीद चुके हैं 7 एकड़ का फॉर्महाउस
punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 10:00 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहें हों लेकिन वह खुद को व्यस्त रखने के तरीके ढूंढ ही लेते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने एक नया घर खरीदा है। यह घर उन्होंने महाराष्ट्र में लिया है। धोनी का यह नया घर महाराष्ट्र के पुणे शहर के पिंपरी चिंचवाड एरिया में लिया है।
धोनी ने इससे पहले साल 2017 में एक फॉर्महाउस खरीदा था जिसका नाम कैलाशपति है। धोनी का यह फॉर्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है और इसे बनने में 3 साल लग गए थे। वहीं धोनी ने मुंबई में भी एक घर खरीद रखा है। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर इस फॉर्महाउस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास लेकर अपने सभी चाहने वालों को झटका दिया था। वह सिर्फ टी20 लीग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं।
गौर हो कि इस साल आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और 7 मुकाबलों में से 5 मेें जीत दर्ज की है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित कर दिया। अब बीसीसीआई आईपीएल को यूएई में कराने का फैसला किया है।