कभी 'द फ्लाॅप डांस' तो कभी किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात करते दिखे धोनी
punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 05:35 PM (IST)
नई दिल्लीः जहां एक तरफ भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, तो वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी छुट्टियों का पूरा मजा ले रहे हैं। बता दें कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिस कारण वह भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। अपनी छुट्ट्यिों में वह कभी अपने परिवार वालों के साथ तो कभी अपने पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए, लेकिन अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
15 सितंबर से एशिया कप शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए उन्हें टीम में चुना गया है। हाल ही में धोनी एक समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने डांस करने की इच्छा जताई। उन्होंने वहां पर 'द फ्लाॅप' नाम का डांस पेश कर सभी को खूब हंसाया। इतना ही नहीं धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो गायककार राहुल वैद्य के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल वैद्य गिटार बजा कर गाना गा रहे हैं तो पास ही में धोनी और उनके दोस्त बैठे हुए हैं जो गिटार की धुन का मजा ले रहे हैं।
धोनी सामाजिक काम के तहत कई सेलिब्रिटी के साथ मिल रहे हैं। उसी तरह से उन्होंने स्टार बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुलाकात की और उनको रणवीर सिंह के साथ फोटो क्लिक कराते देखा गया। रणवीर और धोनी तस्वीर में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।