"धोनी ने मुझे सभी फॉर्मेट में रिप्लेस कर लिया", दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान के दौर को याद किया
punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 01:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट में एक नया दौरा शुरू किया। झारखंड के रांची जिले से उठकर इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारतीय टीम को वह दौर दिखाया, जिसमें भारत ने कुल तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स में जीत हासिल की। धोनी ने दिसंबर, 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया और उन्होंने भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनकर अपना क्रिकेट करियर को अलविदा किया। हालांकि, धोनी से कुछ महीने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अपना डेब्यू किया, लेकिन धोनी के करियर के आगे उनका क्रिकेट करियर फिका पड़ गया।
दिनेश कार्तिक ने सितंबर, 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। कार्तिक और धोनी जल्द ही एक साथ भारतीय टीम के लिए खेलने लगे। हालांकि, धोनी ने अपने दमदार क्रिकेट से ऐसा दबदबा बनाया कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कार्तिक के ज्यादा सुर्खियां बटौरी। दिनेश कार्तिक ने आरसीबी पोडकास्ट में धोनी के दौर को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उन्हें रिप्लेस कर लिया।
कार्तिक ने आरसीबी पोडकास्ट में कहा, "मैंने उनसे पहले डेब्यू किया था। मैं और धोनी भारत ए दौरे पर साथ गए थे और वहां से मुझे पहले भारतीय टीम के लिए चुना गया था और धोनी अभी भी भारत ए टीम में थे।"
उन्होंने आगे कहा, "यह पहली बार था, जब मैंने धोनी के साथ चार दिवसीय मैच खेला था। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया कि और टीम सेलेक्टर्स ने मुझे भारतीय टीम के लिए चुना। धोनी को दूसरे दौरे पर मौका मिला, वह एक वनडे टूर्नामेंट था जहाँ धोनी ने धमाका कर दिया। प्रशंसक धोनी के लिए खड़े हो गए और कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी एक विशेष खिलाड़ी है। जाहिर तौर पर मैं भी उसी वक्त भारतीय टीम में आया था, लेकिन धोनी का उन्माद इतना बढ़ गया था कि टीम को उन्हें चुनना पड़ा और फिर धोनी ने मुझे सभी फॉर्मेट में रिप्लेस कर लिया और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में यह अवसरों के बारे में है। आपको अवसरों को लेने के लिए तैयार रहना होगा।"
दिनेश ने कहा, "मैं क्रिकेट में महारत हासिल करना चाहता था। मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने की राह पर था। धोनी पहले ही वहां थे। वह अपने लिए बहुत अच्छा कर रहे थे। मुझे पता था कि उन्होंने सभी फॉर्मेट में जगह बना ली थी। धोनी ने शुरुआत में कोई गलती नहीं की थी। उन्होंने वनडे में शतक बनाया। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में गए और 85 रन बनाए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि धोनी रातों-रात ब्रांड बन गए, लोग उनके पीछे थे और धोनी शुरू से ही बेहद लोकप्रिय खिलाड़ी थे। मैं हमेशा से ही समझदार था, लेकिन मैं हमेशा मौकों की तलाश में रहता था, कुछ खास करने की कोशिश करता रहता था।"
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक अभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, उन्हें पिछले साल टी20 विश्व के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। विश्व कप के दौरान उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उन्हें टीम से बाहर का राह देखना पड़ा। कार्तिक अब इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अभ्यास कर रहे हैं, जहां वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेलेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत