होली पर धोनी का फैंस को बड़ा गिफ्ट, रांची का फॉर्म हाऊस 3 दिन के लिए खोला

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 07:39 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी ने होली के मौके पर रांची के लोगों को एक खास तोहफा दिया है। धोनी 3 दिनों के लिए अपना रांची स्थित फार्महाउस आम जनता के लिए खो देंगे ताकि लोगों को होली खेलने में कोई दिक्कत न आए। यह फार्म हाऊस 17, 18 और 19 मार्च तक खुला रहेगा। कोई भी व्यक्ति फार्महाऊस जाकर सब्जियां और स्ट्रॉबेरी भी खरीद सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स, MS Dhoni, Dhoni, Big Gift, Holi, Ranchi farm house, cricket news in hindi, sports news, Chennai Super Kings, होली, धोनी, रांची फॉर्म हाऊस, IPL 2022, CSK
धोनी क्रिकेट से रिटायरमैंट लेने के बाद से ही अपने ईजा फार्म में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद, तरबूज, मटर, शिमला मिर्च के साथ-साथ अन्य फलों और सब्जियों की खेती कर रहे हैं। धोनी के फार्म हाऊस में आने की इजाजत आम तौर पर लोगों को नहीं मिलती लेकिन इस बार धोनी ने कई साल बाद इसे आम लोगों के लिए खो दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स, MS Dhoni, Dhoni, Big Gift, Holi, Ranchi farm house, cricket news in hindi, sports news, Chennai Super Kings, होली, धोनी, रांची फॉर्म हाऊस, IPL 2022, CSK
बता दें कि 40 साल के धोनी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ चुके हैं। चेन्नई 2021 सीजन का विजेता रहा था। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को उम्मीद होगी कि धोनी संभवत: अपने आखिरी आईपीएल में अपनी टीम का खिताब जरूर दिलाएंगे। नए सीजन में चेन्नई ही ओपनिंग मुकाबला खेलेगी। यह कोलकाता के खिलाफ होगा। 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में। 

आईपीएल 2022 : चेन्नई टीम 
रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, समरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे।

चेन्नई सुपर किंग्स, MS Dhoni, Dhoni, Big Gift, Holi, Ranchi farm house, cricket news in hindi, sports news, Chennai Super Kings, होली, धोनी, रांची फॉर्म हाऊस, IPL 2022, CSK


चेन्नई सुपर किंग्स के मैच 
26 मार्च : बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेड़े स्टेडियम
31 मार्च : बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ब्रेबोर्न - सीसीआई
3 अप्रैल : बनाम पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न - सीसीआई
9 अप्रैल : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद डीवाई पाटिल स्टेडियम
12 अप्रैल : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम
17 अप्रैल : बनाम गुजरात टाइटंस, एमसीए स्टेडियम - पुणे
21 अप्रैल : बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम
25 अप्रैल : बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम
1 मई : बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, एमसीए स्टेडियम - पुणे
4 मई : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एमसीए स्टेडियम - पुणे
8 मई : बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
12 मई : बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम
15 मई : बनाम गुजरात टाइटन्स, वानखेड़े स्टेडियम
20 मई : बनाम राजस्थान रॉयल्स, ब्रेबोर्न - सीसीआई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News