धोनी के मेंटोर का निधन, पहली बार माही को दिया था टर्फ पिच पर खेलने का मौका
punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 11:28 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी के संरक्षक और रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करने वाले देवल सहाय का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। सहाय (73 वर्षीय) अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ रांची में रहते थे।
सहाय को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद उन्हें 9 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। सहाय के बेटे ने बताया कि 10 दिन घर में रहने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में दाखिल करवाया गया और आज सुबह करीब 3 बजे उनका निधन होगा। सहाय की बेटी जोकि अमरीका में रहती है इन दिनों रांची में थी। सहाय का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे रांची में होगा।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहाय रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करने में सहायक थे। वह पहले MECON में चीफ इंजीनियर थे और फिर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में चले गए जहां से वे निदेशक (कार्मिक) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। धोनी के पिता ने भी MECON में काम किया था।
जब वह सीसीएल में थे तो उन्होंने धोनी को वजीफे पर रखा और उन्हें टर्फ पिचों पर खेलने का पहला अवसर प्रदान किया। सहाय के चरित्र के बारे में धोनी की जीवनी पर बनी बॉलीवुड फिल्म एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में भी दिखाया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Cricket World Cup : न्यूजीलैंड से प्रैक्टिस मैच हारी पाकिस्तान, 44 ओवर में ही गंवा दिया 345 का स्कोर

Recommended News
Recommended News

Shani Dev की पूजा में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना आ सकता है जीवन में संकट

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

कॉलेज जा रहे छात्र की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पीटा, बेहोशी की हालत में लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती