राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे धोनी, रात्रिभोज में सपरिवार हुए शामिल

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 10:08 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: कुछ महीने पहले इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी ने भारतीय टीम से दूरी बनाई हुई है। पहले उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद धोनी आर्मी की ट्रेनिंग पर 15 दिनों के लिए कश्मीर चले गए। 15 अगस्त को वापस लौटने के बाद जब उनके दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में खेलने की खबरें आई तो उन्होंने इसके लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। ऐसे में अब धोनी रविवार को वह देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचे। 

PunjabKesari
दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपनी तीन दिवसीय झारखंड यात्रा पर है। उनके साथ राष्ट्र की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद हैं, ने लेकिन भारी बारिश के कारण महामहिम का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया, जिसके बाद राजभवन में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी रात्रिभोज में क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी का परिवार भी शामिल था। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति के लिए राजभवन में सादे भोजन की व्यवस्था करवाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Related News