क्या धोनी भी कर गए फ्लड लाइट्स की रौशनी में धोखा, जानें क्या कहता है नियम
punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 12:36 AM (IST)

खेल डैस्क : 43 साल की उम्र में भी एमएस धोनी की विकेटकीपिंग की चपलता क्रिकेट जगत को हैरान करती है। आईपीएल 2025 के 57वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच धोनी ने एक बार फिर अपनी तेज स्टंपिंग से सुनील नरेन को पवेलियन भेजकर खेल का रुख पलट दिया। 8वें ओवर की पहली गेंद पर नरेन ने नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। स्लॉग के लिए आगे बढ़े नरेन को नूर ने अपनी फ्लाइट और टर्न से चकमा दिया। गेंद नरेन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई और जमीन पर लुढ़क गई। धोनी ने अपनी चीते सी फुर्ती दिखाते हुए गेंद को तेजी से उठाया और नरेन के क्रीज पर लौटने से पहले बेल्स उड़ा दी।
The Magic show with a blend of lightning 🪄⚡️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2025
2⃣ in 1⃣ package for all #CSK fans to enjoy 🍿
Updates ▶ https://t.co/ydH0hsBFgS #TATAIPL | #KKRvCSK | @noor_ahmad_15 | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/06hYoSkdtQ
धोनी की इस हरकत ने स्टंपिंग की वैधता पर सवाल भी उठे। आईसीसी नियमों के अनुसार अगर विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप से आगे हों तो स्टंपिंग अमान्य होती है और इसे नो-बॉल माना जाता है। हालांकि, यह नियम तब लागू होता है जब गेंदबाज रन-अप शुरू करता है और गेंद स्टंप को पार कर जाती है या बल्लेबाज/बल्ले को छू लेती है। इस मामले में गेंद ने नरेन के बल्ले और पैड को छुआ था, इसलिए धोनी का दस्ताने स्टंप से आगे होना नियमों के दायरे में था। नतीजतन, नरेन को आउट दे दिया गया। यह स्टंपिंग कोलकाता के लिए बड़ा झटका साबित हुई। नूर अहमद ने उसी ओवर में अंगकृष रघुवंशी को भी आउट कर कोलकाता की शुरुआती गति को तोड़ दिया। धोनी की यह स्टंपिंग एक बार फिर उनकी काबिलियत और खेल के प्रति सजगता का सबूत बनी।
बता दें कि टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की घोषणा से पहले ही नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट फार्मेट से संन्यास लेने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने जज्बात अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। रोहित ने इसमें लिखा- नमस्कार, सभी को। मैं आपके साथ यह बात शेयर करना चाहता कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश के लिए इस फॉर्मेट में खेलना मान वाली बात रही। आप सभी का इतने सालों से दिए गए प्यार और स्पोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।