दीक्षा जर्मन मास्टर्स में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 02:27 PM (IST)

ब्रेंडनबर्ग (जर्मनी) : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर करियर के दूसरे खिताब से चूक गई और यहां 2023 अमुडी जर्मन मास्टर्स में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दीक्षा ने एलईटी पर पिछले चार टूर्नामेंट में तीसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाई है। इस दौरान जर्मन मास्टर्स में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पिछले साल लाकोस्टे ओपन डि फ्रांस टूर्नामेंट के बाद यह दीक्षा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

दीक्षा अंतिम दौर में आठ होल के बाद एक समय 14 अंडर के स्कोर से शीर्ष पर भी थी लेकिन नौवें, 10वें और 11वें होल में बोगी के साथ खिताब की दौड़ में पिछड़ गईं। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना नेपोलियोवा ने पहले प्ले ऑफ होल में बर्डी के साथ इंग्लैंड की कारा गेनर को पछाड़कर खिताब जीता। दोनों का कुल स्कोर 14 अंडर था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News