IPL 2023 : चेन्नई के मैदान पर फिर घुसा डॉग, 6 सुरक्षाकर्मियों को घुमाया, गुस्साए गावस्कर ने कही यह बात
punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 10:14 PM (IST)

खेल डैस्क : चेपॉक के मैदान पर एक बार फिर से डॉग ने खेल रोक दिया। चेन्नई सुपर किंग्स 2019 के बाद से पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी थी। अपने स्टार्स को मैदान पर देखने के लिए दर्शक भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। गायकवाड़ के साथ डेवाने कॉनवे जब क्रीज पर आए तो दर्शकों की नजरें मैदान में घुसे एक डॉग पर जा पड़ी। डॉग ने करीब 10 मिनट तक 6 सुरक्षाकर्मियों को मैदान पर घुमाया। इस दौरान भी स्थिति का मजा लेते हुए दिखे।
Everyone heard rain stops play.
— Juliana (@jill0142) April 3, 2023
Now dog stops play!!🤣 pic.twitter.com/0KbEmKSmXm
हालांकि इस वाक्ये के दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर जरूर गुस्से में दिखे। उन्हें ऑन एयर चेपॉक मैदान के ग्राऊंडसमैन पर बरसते हुए देखा गया। गावस्कर ने कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है... यह देरी। मेरा मतलब है, जिसने भी इस कुत्ते को अंदर जाने दिया है, वह चालू नहीं है। इसका पीछा करने से मदद नहीं मिलने वाली है।
Never been more grateful of Jio Cinema's Cable Cam feed feature! Got to watch the uncut telecast of this insanely EPIC 'Dog vs Humans' match before the CSK vs LSG match. 🤣👏#IPL2023 #CSKvLSG #DogStopsPlay pic.twitter.com/v8Tmt956P9
— Utkarsh Verma (@utkarshv13) April 3, 2023
मैच की बात करें तो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जल्दी ही उनका यह फैसला गलत साबित होता नजर आया जब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेवोन कॉनवे ने लखनऊ के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। दोनों ने 9.1 ओवर में 110 रन बना लिए थे। गायकवाड़ ने 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली जबकि कॉनवे भी 47 रन बनाने में सफल रहे। अंत में धोनी ने लगातार दो छक्के लगाकर स्कोर 217 तक पहुंचा दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

यात्रियों के लिए खुशखबरी... पितृपक्ष मेले में रानी कमलापति एवं जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Kaushambi News: मकान का छज्जा गिरने से 7 बच्चे दबे, एक की हालत गंभीर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री शाह जयपुर पहुंचे, चुनावी बैठकों में लेंगे हिस्सा