IPL में रियान पराग ने रचा इतिहास, 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 08:41 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह छक्के लगाकर इतिहास बना दिया। वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 207 रनों के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए रियान ने 8वें ओवर में राजस्थान के 72/5 पर गिरने के बाद, पराग ने अकेले ही रॉयल्स को प्रतियोगिता में वापस लाने का बीड़ा उठाया, उन्होंने खेल के 13वें ओवर में मोईन अली के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। मोईन अली को लगातार पांच गेंदों पर छक्का मारने के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड बना दिया।
पराग ने क्रिस गेल, राहुल तेवतिया और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों की बराबरी की, जिन्होंने आईपीएल में एक मैच के एक ओवर में 5 छक्के लगाए हैं। आरआर के कप्तान 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 95 रन बनाकर आउट हो गए। यह आईपीएल में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर था।
𝙍𝙖𝙢𝙥𝙖𝙣𝙩 𝙍𝙞𝙮𝙖𝙣 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025
The #RR captain is in the mood tonight 😎
He keeps @rajasthanroyals in the game 🩷
Updates ▶ https://t.co/wg00ni9CQE#TATAIPL | #KKRvRR | @rajasthanroyals | @ParagRiyan pic.twitter.com/zwGdrP3yMB
आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के लगाना
क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
राहुल तेवतिया बनाम एस कॉटरेल, 2020
रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025*
ऐसा पहली बार नहीं हुआ
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी ने भी एक ओवर में 6 छक्के नहीं लगाए हैं। हालांकि, टी20 में तीन बल्लेबाजों ने लगातार 2 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी, कीरोन पोलार्ड और युवराज सिंह ने यह जादुई उपलब्धि हासिल की है। नेपाल के ऐरी ने कतर और मंगोलिया के खिलाफ दो अलग-अलग मौकों पर ऐसा किया है, जबकि पोलार्ड ने 2021 में अपने करियर के आखिरी दौर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी और युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।