रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करना पड़ा महंगा, आ गया 'सजा' का फरमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:43 PM (IST)

नई दिल्ली : रियान पराग पर उनके ‘स्मोकिंग एक्ट' के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को भेजे गए नोटिस में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCO) ने उन पर प्लेयर कोड ऑफ कंडक्ट (COC) के आटिर्कल 2.1 के तहत लेवल 1 का अपराध लगाया, जो खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा आम, बिना बताए उल्लंघन से संबंधित है। 

पराग हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर स्मोकिंग करते हुए कैमरे में पकड़े गए थे। सीजन के लिए उनके 14 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट को देखते हुए उनकी हर मैच की फीस लगभग 1 करोड़ रुपए होती है, जिसका मतलब है कि 25 प्रतिशत फाइन लगभग 25 लाख रुपए होगा। यह देखते हुए कि इसे पहली बार का अपराध माना गया था, 25 लाख रुपए एक भारी पेनल्टी है। इसी के साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। 

क्रिकबज ने 29 अप्रैल को बताया था, ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग के लिए कोई मिसाल या नियम न होने पर BCCI ने आटिर्कल 2.21 लागू किया है जो उन अपराधों को कवर करता है जिनका COC में खास तौर पर जिक्र नहीं है। रिकॉर्ड के लिए 'आटिर्कल 2.21 का मकसद उन सभी तरह के व्यवहार को कवर करना है जो खेल को बदनाम करते हैं और जो COC में बताए गए खास अपराधों में खास तौर पर या ठीक से कवर नहीं होते हैं।' 

यह आटिर्कल पब्लिक जगहों पर गलत कामों को भी कवर करता है। 'उदाहरण के लिए आटिर्कल 2.21 (ब्रीच की गंभीरता और कॉन्टेक्स्ट के आधार पर) बिना किसी लिमिट के, इन चीजों पर रोक लगा सकता है: (ए ) पब्लिक में गलत काम; (बी) गलत पब्लिक बिहेवियर; और (सी) गलत कमेंट्स जो गेम के हितों के लिए नुकसानदायक हैं।' इसमें लापरवाही और ऐसे बिहेवियर का भी जिक्र है जिनसे बचा जा सकता है।' 

ऑफेंस की गंभीरता का अंदाजा लगाते समय, खास सिचुएशन का कॉन्टेक्स्ट, और क्या यह जानबूझकर, लापरवाही से जिससे बचा जा सकता था और/या गलती से हुआ था, इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट दर्ज करने वाला व्यक्ति यह तय करेगा कि कंडक्ट की गंभीरता की रेंज में (गंभीरता की रेंज हाइट1 ऑफेंस से शुरू होती है) से लेकर बहुत गंभीर नेचर (और इसलिए लेवल 4 ऑफेंस) तक कहाँ है।' 

BCCI और राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के सूत्रों के मुताबिक पराग को गुरुवार सुबह नोटिस दिया गया था। उनके पास अपील करने का अधिकार है, हालांकि इससे जांच हो सकती है और आगे की कारर्वाई भी हो सकती है। पता चला है कि खिलाड़ी फाइन भरेगा और आगे बढ़ेगा। मंगलवार रात मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल्स के मैच के दौरान RR के कप्तान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में पकड़े गए। ऊपर बताया गया आटिर्कल मैच रेफरी ने लगाया है, जिन्होंने फाइन की घोषणा की है। हालांकि किसी सुनवाई की कोई रिपोर्ट नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News