Dubai Tennis Championships: कोको गॉफ को हराकर फाइनल में एलिना स्वितोलिना

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 02:59 PM (IST)

दुबई : यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में अमेरिका की Coco Gauff को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली।

तीन घंटे तीन मिनट तक चले इस रोमांचक मैच में स्वितोलिना ने 6-4, 6-7 (13), 6-4 से जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान उन्होंने कई मैच प्वाइंट गंवाए, लेकिन निर्णायक सेट में दमदार वापसी कर जीत अपने नाम की।

मैराथन टाई-ब्रेक के बाद जबरदस्त वापसी

दूसरे सेट का टाई-ब्रेक बेहद रोमांचक रहा, जिसे स्वितोलिना 13-15 से हार गईं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे सेट में संयम व आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया। यह दुबई में उनका तीसरा फाइनल है और 2018 के बाद पहला।

भावुक हुईं स्वितोलिना

मैच के बाद कोर्ट पर दिए इंटरव्यू में स्वितोलिना ने कहा, 'उस लड़ाई के बाद मेरे पास शब्द नहीं थे। मैं पूरी ताकत झोंक रही थी और ऐसे खेल रही थी जैसे कल है ही नहीं। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ सालों बाद यहां फिर से फाइनल में होना और उस खूबसूरत ट्रॉफी को उठाने का मौका मिलना बहुत खास है।'

हेड-टू-हेड में बढ़त

इस जीत के साथ स्वितोलिना ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर पर कोको गॉफ के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-2 कर लिया है। अब वह फाइनल में अमेरिका की Jessica Pegula से भिड़ेंगी।

सात साल बाद WTA 1000 फाइनल

यह 2018 के रोम टूर्नामेंट के बाद स्वितोलिना का पहला WTA 1000 फाइनल है। रोम 2018 और दुबई 2026 के बीच सात साल 277 दिन का अंतर है, जो इस स्तर के फाइनल्स के बीच सबसे लंबा अंतराल माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News