हॉकी विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़, ओडिशा के सीएम का ऐलान
punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 06:10 PM (IST)

भुवनेशवर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की। राउरकेला के दौरे पर आए पटनायक ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में ‘विश्व कप गांव' का भी उद्घाटन किया।
विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है। इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप गांव में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व कप गांव में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की। पटनायक ने कहा, ‘अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।'
खिलाड़ियों ने यहां हॉकी के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ कई और अधिकारी मौजूद थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम