Elina Svitolina ने मांगी जूनियर्स प्लेयर्स की बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 10:48 PM (IST)

पेरिस : अंतरराष्ट्रीय टेनिस सर्किट पर जूनियर प्लेयर्स के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य  सुरक्षा के लिए एलिना स्वितोलिना अभियान चला रही हैं। पूर्व नंबर 3-रैंक वाली स्वितोलिना को टेनिस करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। 27 वर्षीय स्वितोलिना ने कहा कि मेरे करियर में (कम उम्र में) कठिन क्षण थे। आप अकेले यात्रा करते हैं, सिर्फ अपने कोच के साथ। जब आप हर साल इतने हफ्तों की यात्रा कर रहे होते हैं, तो यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

स्वितोलिना को हराकर गैर वरीय मर्टेंस सेमीफाइनल में - elina svitolina -  Sports Punjab Kesari

एलिना स्वितोलिना ने कहा कि आप हर सप्ताह कुछ गंवाते जाते हैं। इसलिए इसे संभालना मानसिक रूप से वास्तव में कठिन होता है। इसलिए टेनिस सर्किट में जूनियर्स को मनोवैज्ञानिक उपलब्ध करवाने का विचार अच्छा है। यही सही तरीका है। यात्राएं काफी कठिन होती हैं। मीडिया, माता-पिता, कोच की उम्मीदें आपके साथ होती हैं। स्वितोलिना ने कहा कि बहुत कम उम्र में करतब दिखाने से उसके भावनात्मक विकास और व्यक्तित्व पर असर पड़ा।

रूस-यूक्रेन युद्ध : एलिना स्वितोलिना यूक्रेन की सेना, राहत प्रयासों के लिए  पुरस्कार राशि करेंगी दान - elina svitolina will donate prize money to  ukraine s army relief ...

स्वितोलिना ने कहा कि निश्चित रूप से आपके मानसिक जीवन में कुछ बदल जाता है। आप और अधिक डाउनहिल हो जाते हैं, आप एक उदास व्यक्ति बन जाते हैं। आप अपने दोस्तों को याद करते हैं, अपने परिवार को याद करते हैं। आप दूसरे दिन दूसरे शहर में जाने के लिए पैकिंग करते रहते हैं। स्वितोलिना ने कहा- ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो लोग नहीं देखते हैं, पता नहीं है कि युवा खिलाड़ी के साथ क्या हो रहा है और वे किस दौर से गुजर रहे हैं। मेरे लिए एक अच्छा व्यक्ति खोजने में कई साल लग गए, जिसके साथ मैं (चीजें) साझा कर सकती थी। बता दें कि पिछले साल जुलाई में स्वितोलिना ने फ्रांसीसी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स से शादी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News