WPL 2024 में एलिसा पेरी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ स्पैल का रिकॉर्ड किया अपने नाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 10:48 PM (IST)

खेल डैस्क : महिला प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाज एलिसा पेरी (Ellyse Perry) ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 15 रन देकर 6 विकेट चटका लीं। यह महिला प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी है। पेरी इसी के साथ लीग की पर्पल कैप होल्डर बन गई। पेरी के 6 विकेट के कारण मुंबई पहले खेलते हुए 113 रन पर ही सिमट गई थी।


महिला प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
6/15 : एलिसा पेरी बनाम मुंबई इंडियंस (2024)
5/15 : मेरिजाना कैप बनाम गुजरात जायंट्स (2023)
5/22 : आशा शोभना बनाम यूपी वारियर्स (2024)
5/29 : तारा नोरिस बनाम आरसीबी  (2023)
5/36 : किम ग्राथ बनाम यूपी वारियर्स (2023)

फैंस ने की जमकर तारीफ

पेरी के शानदार प्रदर्शन के कारण बेंगलुरु को बड़ी जीत मिली। इसक बाद सोशल मीडिया पर पेरी की जमकर तारीफ हुई। कई मीम्स भी चले-

 


मुकाबले की बात की जाए तो ऑलराऊंडर एलिसा पेरी के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2024 के तहत खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई ने पहले खेलते हुए महज 113 रन बनाए थे क्योंकि एलिसा पेरी ने 15 रन देकर 6 विकेट चटका ली थीं। इसके बाद खेलने उतरी बेंगलुरु ने 39 रन पर तीन विकेट गंवा लिए थे लेकिन इसके बाद पेरी (40) ने ऋचा घोष (36) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला :
हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News