WPL 2025 : मुंबई इंडियंस की पहली जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 10:49 PM (IST)

खेल डैस्क : वडोदरा के कौटम्बी स्टेडियम में आखिरकार मुंबई इंडियंस वुमन को पहली जीत हासिल हो ही गई। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और विरोधी टीम को 120 रन पर ऑलआऊट कर दिया। मुंबई ने लक्ष्य का पीछा 1661 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए नेट साइवर ब्रंट अर्धशतक जड़ने में सफल रही। यह डब्लयूपीएल इतिहास में उनका पांचवां अर्धशतक है। वहीं, गुजरात की यह लीग में दूसरी हार है। इससे पहले उन्हें आरसीबी से 6 विकेट से हार मिली थी। यूपी को वह हराने में सफल रही लेकिन अब मुंबई से उन्हें फिर से हार झेलनी पड़ी है। वहीं, मुंबई ने दिल्ली से ओपनिंग मुकाबला गंवाने के बाद गुजरात पर जीत हासिल की है।


गुजरात जायंट्स : 120/10 (20 ओवर)

गुजरात की शुरूआत खराब रही। विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी मात्र 1 रन बनाकर आऊट हो गई। वहीं, लॉरा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। दयालन हेमलता ने मात्र 9 रन बनाए। कप्तान एशले गार्डनर 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर नेट साइवर ब्रंट का शिकार हुई। इसके बाद बड़ी उम्मीद डॉटिन भी 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आऊट हो गई। गुजरात को हरलीन देओल और काशवी गौतम ने पूरा सहयोग दिया। काशवी ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए। इस दौरान सिमरन 3 तो तनुजा 13 रन बनाकर आऊट हो गई। हरलीन ने 32 रन बनाकर टीम स्कोर 100 पार करवाया। इसके बाद सयाली ने 13 रन बनाकर स्कोर 120 तक पहुंचा दिया।

 

 

यह भी पढ़ें:-  हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह? किसे मिले प्लेइंग 11 में जगह, पोंटिंग ने इसे चुना

 

यह भी पढ़ें:-  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : रवींद्र जडेजा होंगे टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का, देखें आंकड़े

 

यह भी पढ़ें:-  Champions Trophy 2025 में यह बड़ा नियम जाएगा बदला, क्या आपको है जानकारी !

 

 

मुंबई इंडियंस : 122/5 (16.1 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत धीमी रही। चौथे ओवर में हेले मैथ्यूज 19 गेंदों पर 17 रन बनाकर आऊट हो गई। इसके बाद 7वें ओवर में यस्तिका भाटिया भी महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। नेट साइवर ब्रंट ने इस दौरान एक छोर संभाला। कप्तान हरमनप्रीत आज 4 ही रन बना पाई। इसके बाद एमेलिया केर के साथ मिलकर ब्रंट ने स्कोर आगे बढ़ाया। ब्रंट ने 39 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। इसके बाद संजना ने 6 गेंदों पर 10 तो कामालिनी ने 4 रन बनाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। प्रिया मिश्रा ने 40 रन देकर 2 तो काशवी ने 15 रन देकर 2 विकेट लीं।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स महिला :
लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा
मुंबई इंडियंस महिला : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, पारुनिका सिसौदिया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News