WPL 2025 : अंतिम गेंद पर आया फैसला, दिल्ली ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 11:03 PM (IST)

खेल डैस्क : वडोदरा के कौटम्बी स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आखिरकार निकी प्रसाद की 35 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली। मुंबई ने पहले खेलते हुए नेट साइवर बंट के 80 रनों की बदौलत 164 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली को शैफाली वर्मा (43) ने तेजतर्रार शुरूआत दी। दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए तो निकी प्रसाद (35) ने एक छोर संभाले रखा। आखिरी ओवर में जब दिल्ली को 6 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे तो निकी ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन 5वीं गेंद पर आऊट हो गई। दिल्ली को जीत के लिए एक गेंद पर 2 रन चाहिए थे तभी रेड्डी ने 2 रन लेकर दिल्ली को जीत दिला दी।
मुंबई इंडियंस : 164-10 (19.1 ओवर)
मुंबई की शुरूआत खराब रही। दिल्ली तेज गेंदबाज श्रेयांका पाटिल ने पहले ही ओवर में हेले मैथ्यूज (0) की विकेट निकाल दी। वहीं, यस्तिका भाटिया 11 रन बनाकर आऊट हो गई। इस दौरान नेट साइवर ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को संभाला। हरमनप्रीत अलग लय में नजर आई। उन्होंने 22 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। इस दौरान अमेलिया केर 9, संजना 1 तो अमनजोत महज 7 रन बनाकर आऊट हो गई। लेकिन एक छोर संभाले खड़ी नेट साइवर ब्रंट ने ताबड़तोड़ शॉट जारी रखे। उन्होंने 59 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 80 रन बनाए और स्कोर 164 तक पहुंचा दिया। शिखा पांडे ने 14 रन देकर 2 तो सदरलैंड ने तीन विकेट लिए।
यह भी पढ़ें:- WPL 2025 : शिखा पांडे की खूबसूरत गेंद, बंगले झांकते नजर आई हेले मैथ्यूज
यह भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम दुबई रवाना, 2-2 के बैच जाएंगे
यह भी पढ़ें:- अब फ्री में क्रिकेट नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए खाली करनी होगी जेब
दिल्ली कैपिटल्स : 165/8 (20 ओवर)
दिल्ली को एक बार फिर से कप्तान मेग लेनिंग और शैफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत दी। दिल्ली की पहली विकेट छठे ओवर में गिरी जब शैफाली 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर आऊट हो गई। अगले ही ओवर में लेनिंग भी 15 रन बनाकर आऊट हो गई। जेमिमा केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद एनाबेल सुंदरलैंड 10 गेंदों पर 13 तो एलिसा केपसी 18 गेंदों पर 13 रन बनाकर आऊट हो गई। स्कोर जब 15 ओवर में 109 रन पर पांच विकेट था तो निकी प्रसाद और सारा ने पारी को संभाला। सारा जब 21 रन बनाकर आऊट हुई तो मुंबई ने शिखा पांडे की भी विकेट निकाल दी। तभी निकी ने एक छोर संभाला और 33 गेंदों पर 35 रन बनाए। आखिरी ओवर में राधा यादव ने 9 तो रेड्डी ने 2 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिला दी।
टीम इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स : शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव