Emerging Asia Cup : अफगानिस्तान से पिटे भारतीय गेंदबाज, मिला 207 रन का बड़ा लक्ष्य

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 08:54 PM (IST)

खेल डैस्क : एमर्जिंग एशिया कम में पहली बार भारतीय ए टीम को कड़ी चुनौती मिली है। अफगानिस्तान ए के खिलाफ अल अमीरात के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई की है। ग्रुप चरण में पाकिस्तान, यूएई और ओमान को हराने वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के ओपनर्स से मात खानी पड़ी। अफगानिस्तान के ओपनर्स जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने पहले विकेट के लिए 14.1 ओवर में ही 137 रन ठोक दिए। अकबरी ने 64 तो अटल ने 83 रन बनाए। करीम जन्नत ने भी 20 गेंदों पर 41 रन का योगदान दिया और स्कोर 206 तक पहुंचा दिया।

 

 

 

 

अफगानिस्तान ए : 206-4 (20 ओवर)
अफगानिस्तान ने ओपनर्स जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल की बदौलत मजबूत शुरूआत की। अकबरी और अटल ने अंशुल कंबोज, आकिब खान और रासिख सलाम की शुरूआती ओवरों में ही खूब रन बटोरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 14 ओवर में ही 137 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे। अकबरी 41 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आऊट हुए। इसके बाद अटल ने करीम जन्नत के साथ मिलकर स्कोर 181 तक पहुंचाया। यहां अटल 52 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर आऊट हो गए। करीम ने 20 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। कप्तान रसूली जब पहली गेंद पर बोल्ड हो गए तो मोहम्मद इशाक ने 12 रन बनाकर स्कोर 206 तक पहुंचा दिया। भारतीय गेंदबाज रसिख सलाम ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत ए :
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, आकिब खान
अफगानिस्तान ए : सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, शाहिदुल्लाह कमाल, शराफुद्दीन अशरफ, अब्दुल रहमान, अल्लाह गजनफर, कैस अहमद, बिलाल सामी


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News