ENG vs SL : ओली पोप की टेस्ट कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने बांधी काली पट्टी, जानें वजह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 07:09 PM (IST)

खेल डैस्क : इंग्लैंड अपने घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ कर चुकी है। दोनों टीमें मैनचेस्टर के मैदान पर आमने सामने है। बेन स्टोक्स चोटिल हैं ऐसे में ओली पोप इंग्लैंड टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बहरहाल, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। इस दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटर अपने बाजू पर काली पट्टियां बांधे हुए नजर आए। दरअसल, क्रिकेट इंग्लैंड ने अपने पूर्व दिग्गज ग्राहम थोर्प को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया। थोर्प ने बीते दिनों 55 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली थी। थोर्प ने 1993 और 2005 के बीच इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट और 82 वनडे खेले। खेल में थोर्प की आखिरी भूमिका अफगानिस्तान के मुख्य कोच के रूप में एक छोटा कार्यकाल था।

 

 

ऐसा रहा मैच
मैनचेस्टर के मैदान पर श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उम्मीद थी कि श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बैजबॉल रणनीति के तहत खेलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका ने पहली 7 ओवरों में ही 6 रन पर तीन विकेट गंवा लिए थे। ओपनर निशान मधुशंका 4 तो दिमुथ करुणारत्ने महज 2 रन बनाकर आऊट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज खाता भी नहीं खोल पाए। मध्यक्रम में धनंजय डीसिल्वा ने विश्वसनीय पारी खेलकर टीम स्कोर 100 पार करवाया लेकिन बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे विश्वास में नहीं दिखे और अपनी विकेट गंवाते रहे। खबर लिखने तक श्रीलंका ने 35 ओवर में ही 7 विकेट खोकर 114 रन बना लिए थे।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड : डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News