IPL 2026: इस खिलाड़ी की तूफानी पारी के मुरीद हुए फाफ डु प्लेसिस, क्रिस गेल से की तुलना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 135 रन जड़ दिए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम ने 47 रन से बड़ी जीत दर्ज की और लगातार तीसरी जीत हासिल की।

‘फ्लैट पिच पर बुली बन जाते हैं’ – फाफ डु प्लेसिस

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस अभिषेक की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि जब पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता, तब अभिषेक बेहद खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसी पिच पर जहां न स्विंग हो और न ग्रिप, वहां अभिषेक शर्मा एलिट बल्लेबाज बन जाते हैं। वह ऐसे विकेट पर गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं, जैसे वो एक ‘बुली’ हों।'

क्रिस गेल से तुलना

डु प्लेसिस ने अभिषेक की तुलना दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल से करते हुए कहा कि फ्लैट पिच पर वह बिल्कुल गेल की तरह खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने कहा, 'फ्लैट ट्रैक पर वह लगभग क्रिस गेल जैसे लगते हैं। जिस तरह से वह गेंदबाजों पर हमला करते हैं, वह उन्हें बेहद खतरनाक बना देता है।'

IPL 2026 में जबरदस्त फॉर्म

अभिषेक शर्मा इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 7 पारियों में 324 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 46.29 और स्ट्राइक रेट 215.10 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 27 छक्के और 25 चौके लगाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

अगला मुकाबला राजस्थान से

दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत के बाद हैदराबाद की टीम अब अपने अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल SRH टीम 7 मैचों में 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News