Ashes 2019: स्मिथ का जबरदस्त कैच देखकर हैरान रह गए साथी खिलाड़ी, देखें वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 05:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब अपनी एक कैच के कारण सुर्खियों में हैं। स्मिथ ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन ये हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देखकर साथी खिलाड़ी भी कोई हैरान रह गए। 

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 87वें ओवर में मिचेल मार्श गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान उनके सामने 6 रन पर क्रिस वोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। मार्श की एक गेंद पर वोक्स द्वारा कट मारने की कोशिश की गई। लेकिन स्लिप पर खड़े स्मिथ ने हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ते हुए इंग्लैंड को 7वां झटका दिया और वोक्स को पवेलियन भेजा।

देखें वीडियो - 

 

स्मिथ के इस कैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने उनकी तारीफ की। पेन ने कहा कि वह (स्मिथ) अनूठा हैं। गौर हो कि एक साल के बैन के बाद वापस लौटे स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। एशेज में दोहरा शतक लगाने के साथ ही वह स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ कर पहले नम्बर पर भी आ गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News