फीडे कैंडीडेट शतरंज – सभी चारों बाजी छूटी बराबर
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 06:06 PM (IST)
एकातेरिनबुर्ग ,रूस ( निकलेश जैन ) में चल रही फीडे कैंडीडेट शतरंज में एक दिन के विश्राम के बाद हुए राउंड 4 के मुक़ाबले में चारों मुक़ाबले बराबरी पर छूटे और अंक तालिका की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ ।पहले बोर्ड पर अमेरिका के फबियानों करूआना सफ़ेद मोहरो से रूस के इयान नेपोमनियाची का सामना किया । गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में लगातार मोहरो की अदला बदली के बीच ऊंट के एंडगेम में मुक़ाबला ड्रॉ रहा । दूसरे बोर्ड पर रूस के अलेक्सींकों किरिल नें चीन के वांग हाउ को काले मोहरो से ओपन केटलन में 41 चालों में ड्रॉ खेला । तीसरे बोर्ड पर पिछले राउंड के विजेता चीन के डिंग लीरेन का सामना था नीदरलैंड के अनीश गिरि से और एक बार फिर डिंग काफी ज़ोर लगाते नजर आए पर बोगो इंडियन ओपनिग में अनीश नें उन्हे 42 चालों में ड्रॉ पर रोक लिया । चौंथे बोर्ड पर फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव और रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक के बीच राय लोपेज ओपनिंग में 53 चालों में सिर्फ जब राजा बोर्ड पर रह गया मुक़ाबला ड्रॉ रहा ।
चार राउंड के बाद रूस के इयान नेपोमनियची ,चीन के हाउ वांग और फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । जबकि अमेरिका के फबियानों करूआना ,रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक 2 अंक पर तो चीन के डिंग लीरेन ,नीदरलैंड के अनीश गिरि और रूस के आलेक्सींकों किरिल 1.5 अंको पर खेल रहे है
FIDE Candidates 2020, Yekaterinburg - Table
Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n |
1 |
2 |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
TB | Perf. | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
GM |
2774 |
2.5 |
4 |
1.00 |
2867 |
||||||||||
2 |
GM |
2767 |
2.5 |
4 |
1.00 |
2892 |
||||||||||
3 |
GM |
2762 |
2.5 |
4 |
0.50 |
2857 |
||||||||||
4 |
GM |
2777 |
2.0 |
4 |
1.50 |
2752 |
||||||||||
5 |
GM |
2842 |
2.0 |
4 |
1.00 |
2763 |
||||||||||
6 |
GM |
2704 |
1.5 |
4 |
1.50 |
2702 |
||||||||||
7 |
GM |
2805 |
1.5 |
4 |
1.00 |
2697 |
||||||||||
8 |
GM |
2763 |
1.5 |
4 |
1.00 |
2690 |
||||||||||
TBs: Koya, Wins with black, Wins |