फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज Round 10 : पुरुषों में प्रज्ञानन्दा की हार से भारतीय चुनौती समाप्त

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:12 PM (IST)

साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में 10 राउंड के बाद जहाँ महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली 6.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर चल रही है तो पुरुष वर्ग में उज़्बेक्सितान के सिंदारोव 8 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहे है । और अब जबकि सिर्फ़ 4 राउंड बाक़ी है हर राउंड का परिणाम या तो विजेताओं की तस्वीर साफ़ करेगा या फिर उलटफेरो से नए नाम सामने आयेंगे । 

पुरुष वर्ग में दसवाँ राउंड में भारत के लिए निराशाजनक रहा जब प्रशंसक प्रज्ञानन्दा से सिंदरोव के ख़िलाफ़ अपनी पिछली हार का हिसाब बराबर करने की उम्मीद कर रहे थे प्रज्ञानन्दा काले मोहरो से आक्रामक अंदाज़ में खेलने की कोशिश में ख़ुद पराजित हो गए और इसके साथ ही उनका अब कैंडिडेट विजेता बनने का मौका भी समाप्त हो चुका है प्रज्ञानन्दा इस समय 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुँच गए है । वहीं सिंदारोव अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी अनीश गिरी से फ़िलहाल 2 अंक आगे चल रहे है हालांकि अगर अगले दो राउंड में सिंदारोव यूएसए के फैबियानो कारुआना और हिकारू नाकामुरा से हार गए तो यह समीकरण अभी भी बदल सकता है वहीं आख़िरी चरण में उन्हें अनीश का सामना भी करना है । अब देखना होगा की भारत के प्रज्ञानन्दा बच्चे हुए चार मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते है । 

PunjabKesari

महिला वर्ग में वैशाली नें दसवें राउंड में यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक से ड्रा खेला और अपनी बढ़त को बनाये रहा है वहीं सयुंक्त बढ़त में चल रही चीन की जू जिनर को उज़्बेकिस्तान की बिबीसारा आसुबयेवा नें पराजित कर दिया और इस तरह वैशाली 6.5 अंकों पर सबसे आगे पहुँच गई है वहीं भारत की दिव्या देशमुख नें एक लगभग ड्रा बाजी में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना से जीतने की कोशिश में बाजी गवां दी और अब वह 4.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर सरक गई है । एक दिन के विश्राम के बाद अब 11 वाँ राउंड खेला जाएगा । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News