फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज : दिव्या और वैशाली की पहली जीत , सिंदारोव की पांचवीं जीत
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:01 PM (IST)
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में छठे राउंड में भारत के लिए अच्छी खबर आई जब महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें कजाकिस्तान की बीबीसारा असुबायेवा को और आर वैशाली नें रूस की लाग्नो कैटरीना को पराजित करते हुए ना सिर्फ अपनी पहली जीत दर्ज की बल्कि दोनों नें ख़ुद को एक बार फिर खिताबी दौड़ में शामिल कर लिया है । दिव्या देशमुख नें काले मोहरो से खेलते हुए सेमी स्लाव ओपनिंग में बिबिसारा को वजीर और हाथी के एंडगेम में 46 चालों में पराजित किया वहीं वैशाली नें भी काले मोहरो से इटेलियन ओपनिंग में लग्नों कैटरीना को राज की और जोरदार आक्रमण करते हुए 47 चालों में पराजित किया। वहीं यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक नें चीन की जू जिनर को पराजित करते हुए 4 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली है . इस समय दिव्या , वैशाली 3 अंकों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है ।
पुरुष वर्ग में उज़्बेकिस्तान सिंदारोव जावोखीर नें आज एक और जीत दर्ज की और यह उनकी लगातार चौंथी जीत रही , सिंदारोव नें आज चीन के वे यी को पराजित करते हुए छह राउंड के बाद 5.5 अंक बनाते हुए फ़ीडे कैंडिडेट का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है । कारुआना नें आज रूस के आंद्रे एसिपेंको से ड्रा खेला और वह अब 4 अंकों पर है और कारुआना से 1.5 अंक पीछे है वहीं भारत के प्रज्ञानन्दा नें आज यूएसए के हिकारू नाकामुरा से ड्रा खेला और वह 3 अंकों पर है मतलब सिंदारोव से 2.5 अंक पीछे है और ऐसे में सिंदारोव को रोकना बहुत मुश्किल नज़र आ रहा है वहीं अनीश गिरी नें आज जर्मनी की मैथियास ब्लूबम से ड्रा खेला ।

