FIH प्रो लीग : भारत अब जर्मनी के खिलाफ ‘डबल हेडर’ 14-15 अप्रैल को खेलेगा

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 02:49 PM (IST)

नई दिल्ली : एफआईएच हॉकी पुरूष प्रो लीग में भारत और जर्मनी के बीच ‘डबल हेडर’ (दो मैच) मुकाबले शनिवार को पुन:निर्धारित कर 14 और 15 अप्रैल को तय किए गए। पिछले महीने जर्मनी के दल में कोविड-19 मामले सामने आने के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया था। यह घोषणा हॉकी इंडिया को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से मिली पुष्टि के एक दिन बाद की गई।

भारतीय पुरूष टीम और जर्मनी को पहले 12 और 13 मार्च को एक दूसरे से खेलना था लेकिन जर्मनी टीम के कई सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया। ये मैच भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पिछली बार दोनों टीमें टोक्यो ओलिम्पिक खेलों के कांस्य पदक मैच के दौरान एक दूसरे के आमने सामने हुई थीं जिसमें भारत ने रोमांचक मैच में 5-4 से जीत हासिल कर 41 साल के बाद ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल किया था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने कहा- इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय हॉकी प्रशंसकों में दोनों टीमों को खेलते देखने के लिए काफी उत्साह है क्योंकि दोनों टीमें टोक्यो ओलिम्पिक खेल 2020 के कांस्य पदक में एक दूसरे के सामने थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News