छोला शतरंज ग्रैंडमास्टर्स नॉर्म शतरंज : अमेय नें की जीत से शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 10:10 PM (IST)

चेन्नई ( निकलेश जैन ) भारत में ज़्यादा से ज़्यादा ग्रैंडमास्टर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए प्रथम छोला शतरंज ग्रैंडमास्टर्स नॉर्म टूर्नामेंट कुल चार विदेशी ग्रैंड मास्टर और छह भारतीय इंटरनेशनल मास्टर भाग ले रहे है । दरअसल शतरंज में ग्रैंड मास्टर नर्म हासिल करने के लिए किसी भी नॉर्म टूर्नामेंट में आपका मुकाबला तीन ग्रैंड मास्टर्स से होना जरूरी है जो इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा । वहीं इस प्रतियोगिता की औसत रेटिंग 2476 है इसका मतलब करीब छह अंक बनाने वाले खिलाड़ी को भी ग्रैंड मास्टर्स नार्म हासिल कर सकता है । 

प्रतियोगिता के पहले दिन पाँच मुकाबलों में औदी अमेय जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे उन्होंने फ्रांस के माहेल बॉयर को पराजित किया . अन्य मुकाबलों में फ्रांस के जोसफ गिरेल नें भारत के हर्ष सुरेश से , क्यूबा के नूरिस देलगाड़ो नें भारत के मयंक चक्रवर्ती से ,कजाकिस्तान के अलीशेर सुलेमेनोव नें भारत के आरोण्यक घोष से और भारत के एथन वाज से हमवतन अक्षय बरगोंकर से ड्रा खेला । नौ राउंड के राउंड रोबिन मुक़ाबले में हर दिन एक राउंड खेला जाएगा ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News