WPL इतिहास की पहली हैट्रिक, मुंबई की इस्सी वोंग ने उधेड़ दी यूपी के बल्लेबाजों की बखिया (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 11:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: शुक्रवार को वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में दर्शकों ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक का आनंद उठाया। मुंबई की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने डब्लूपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक हासिल की। वोंग मुंबई की ओर से 13वां ओवर डालने के लिए आई, उनहोंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर यूपी की किरण नवगिरे को डीप मिड विकेट पर कैच आउट करवाया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने सिमरन शेख को क्लीन बोल्ड किया और इसके बाद लगातार तीसरी गेंद पर यूपी की अगली बल्लेबाज सोफी एक्लेस्टोन को क्लीन बोल्ड करके डब्लूपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक हासिल की।

इंग्लैंड की इस्सी वोंग ने डब्लूपीएल में छोड़ी अपनी अलग छाप

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में इस्सी वोंग इंग्लैंड टीम की ओर से खेलती है। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने डब्लूपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंग्लैंड की ओर से उन्होंने 9 टी20, 3 वनडे मैच खेले हैं। टी20 में उनके नाम 7, जबकि वनडे में 4 विकेट दर्ज हैं।

वोंग ने डब्लूपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। वह टीम की सबसे सफल गेंदबाज है, उन्होंने कुल 9 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, उन्होंने डब्लूपीएल में पहली हैट्रिक का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है।

 

𝙁𝙄𝙍𝙎𝙏 𝙃𝘼𝙏-𝙏𝙍𝙄𝘾𝙆 𝙀𝙑𝙀𝙍 𝙄𝙉 #𝙏𝘼𝙏𝘼𝙒𝙋𝙇 🔥

Take a bow Issy Wong 🫡

Follow the match ▶️ https://t.co/QnFsPlkrAG#Eliminator | #MIvUPW pic.twitter.com/n3ZKFaxNvP

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 24, 2023

नेट साइवर ब्रंट और इस्सी वोंग का शानदार प्रदर्शन, मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज नेट साइवर ब्रंट और गेंदबाज इस्सी वोंग के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते फाइनल में जगह बनाई है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेट साइवर ब्रंट के 38 गेंदों में 72 नाबाद रनों की बदौलत 183 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद इस्सी वोंग ने यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने मैच में हैट्रिक लेते हुए कुल 4 विकेट चटकाए, जिसके चलते यूपी की पूरी टीम 17.4 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस अब फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। फाइनल मैच 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News