भारत में पांच करोड़ लोगों ने देखा फीफा का फाइनल मुकाबला

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 01:45 PM (IST)

नई दिल्लीः फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रूस में हुए फीफा विश्व कप फाइनल को भारत में पांच करोड़ लोगों ने देखा और इसके साथ ही यह भारत में सबसे अधिक देखा जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच बन गया।  
Sports

विश्व कप टूर्नामेंट के 64 मैचों को भारत में 25.4 करोड़ लोगों ने देखा। विश्व कप के प्रसारक सोनी चैनल ने गुरूवार को ये आंकड़े जारी किए।   
PunjabKesari

सोनी के अनुसार पश्चिम बंगाल में 2.22 करोड़, केरल में 1.78 करोड़, महाराष्ट्र/गोवा में 1.28 करोड़ और असम/पूर्वोत्तर/सिक्किम में 1.14 करोड़ लोगों ने विश्व कप मैच देखे। फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल को 5.12 करोड़ लोगों ने देखा। 
PunjabKesari
बता दें कि फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। वहीं क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News