IPL 2024 RCB vs GT : बेंगलुरु 4 विकेट से जीती, गुजरात की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 10:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डु प्लेसिस की तेजतर्रार पारी की बदौलत आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए आगे बढ़ना चाह रही गुजरात टाइटंस की राह खराब कर दी है। एम चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात को 147 रन पर ही रोक दिया था। जवाब में आरसीबी ने पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए। डुप्लेसिस ने 64 रनों का योगदान दिया। इसके बाद आरसीबी ने जरूर फटाफट 6 विकेट गंवा दिए लेकिन अनुभवी दिनेश कार्तिक डटे रहे और अपनी टीम को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। अब गुजरात टाइटंस 11 में से 7 मुकाबले गंवा चुका है। उनके आगामी मुकाबले चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद से होने हैं। 

 


गुजरात टाइटंस : 147-10 (19.3 ओवर)

गुजरात की शुरूआत खराब रही।दूसरे ओवर में ने ही सिराज ने साहा को पवेलियन की दिशा दिखा दी। चौथे ओवर में वापसी करते हुए सिराज ने शुभमन को भी आऊट कर दिया। शुभमन 2 ही रन बना पाए। इसके बाद छठे ओवर में कैमरून ग्रीन ने साईं सुदर्शन को कोहली के हाथों कैच आऊट करवा दिया। साईं ने 14 गेंदों पर 6 रन बनाए। मिलर ने पारी को संभाला और 80 तक ले गए। उन्होंने 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। 13वें ओवर में शाहरुख खान भी 24 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आऊट हो गए। राशिद खान एक बार फिर से अपनी टीम के लिए रन बनाते दिखे। उन्होंने 14 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। इसी ओवर में राहुल तेवतिया भी यश दयाल का शिकार हो गए। तवेतिया ने 21 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। मानव 1 तो मोहित शर्मा 0 पर ही रन आऊट हो गए। अगली ही गेंद पर शंकर भी 10 रन बनाकर आऊट हो गए और इस तरह गुजरात की पारी 147 रन पर ही सिमट गई। 

 

यह भी पढ़ें:-  IPL 2024 : बालिका वधु फेम के साथ बॉलीवुड डैब्यू करेंगे आंद्रे रसेल, यह है प्रोजक्ट

 

यह भी पढ़ें:-  हरलीन देओल के साथ दिखे शुभमन गिल, फैंस ने लिखा- एक फ्रेम में दो पंजाबी

 

यह भी पढ़ें:-  IPL 2024 : मेरे क्रिकेट जीवन में धोनी मेरे पिता की भूमिका निभाते हैं : मथीशा पथिराना



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 152/6 (13.4)
बेंगलुरु को पहली ही ओवर में विराट कोहली ने दो छक्के लगाकर तेजतर्रार शुरूआत दी थी। इसे कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आगे बढ़ाया। डुप्लेसिस ने मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल और मानव सथुर के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया और 23 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर टीम को पावरप्ले में ही 92 रन तक पहुंचा दिया। डुप्लेसिस का विकेट जोशुआ लिटिल को मिला। डुप्लेसिस का विकेट गिरते ही आरसीबी ने 14 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवा लिए। पहले विल जैक 1 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार हो गए। इससे अगले ओवर में जोशुआ लिटिल ने रजत पाटीदार (2) और ग्लेन मैक्सवेल (4) को शिकार बनाया। 10वें ओवर में लिटिल ने वापसी करते हुए कैमरून ग्रीन (1) को शाहरुख के हाथों कैच आऊट करवा दिया। यह लिटिल का चौथा विकेट रहा। 11वें ओवर में नूर अहमद ने विराट कोहली का विकेट निकालकर गुजरात के खेमे में खुशियां फैला दीं। विराट 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आऊट हुए। छह विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी को दिनेश कार्तिक को सहारा मिला। कार्तिक ने 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए जबकि स्पनिल सिंह ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।

 

 

अंक तालिका में फेरबदल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस जीत से ज्यादा फायदा नहीं मिला लेकिन उन्होंने गुजरात का समीकरण बिगाड़ दिया। बेंगलुरु का यह 11वां मुकाबला था अब उनके नाम पर 4 जीत दर्ज हो चुकी है। अगर वह आगामी तीन मैच भी जीत जाए तो उन्होंने दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। जाहिर है, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद और चेन्नई जैसी टीमें उनकी राह आसान नहीं होनी देंगी। आरसीबी के आगामी मुकाबले पंजाब, दिल्ली और चेन्नई से हैं। अगर वह यहां जीतता है तो अंक तालिका और भी रोचक हो जाएगी। 


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News