पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने चुनी IPL 2021 की प्लेइंग इलेवन, ऋषभ पंत को बनाया कप्तान
punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 11:08 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दौरान बायो बबल में खिलाड़ियों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद इस टी20 लीग को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल 2021 में 29 मैच खेले गए थे जबकि 31 मैच बाकी थे। आईपीएल 2021 में खेले गए मैचों के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2021 की प्लेइंग इलेवन चुनी है। इसमें जहां उन्होंने ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है वहीं विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम नहीं है।
हॉग द्वारा चुनी गई आईपीएल 2021 की प्लेइंग इलेवन में दिल्ली कैपिटल्स के चार, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के 2-2, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक-एक खिलाड़ी शामिल है। वहीं इस लिस्ट में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।
पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर हाॅग ने ओपनर के रूप में शिखर धवन (डीसी) और पृथ्वी शाॅ (डीसी) को चुना है। वहीं तीसरे नम्बर चौथे नम्बर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (आरआर) तथा पंत (डीसी) को रखा है। पांचवें नम्बर के लिए आरसीबी के एबी डिविलियर्स को चुना गया है। आलराउंडर के तौर पर सीएसके के रविंद्र जेडजा और सैम कर्रन हाॅग की आईपीएल 2021 प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
गेंदबाजों की बात करें तो इसमें स्पिनर के रूप में राशिद खान (एसआरएच), एमआई के राहुल चाहर और तेंज गेंदबाजों में डीसी के अवेश खान और एमआई के जसप्रीत बुमराह को चुना है।
ब्रैड हॉग की आईपीएल 2021 की प्लेइंग इलेवन :
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स), पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), ऋषभ पंत (कप्तान, दिल्ली कैपिटल्स), एबी डिविलियर्स (आरसीबी), रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपरकिंग्स), सैम करन (चेन्नई सुपरकिंग्स), राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद), राहुल चाहर (मुंबई इंडियंस), आवेश खान (दिल्ली कैपिटल्स), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)