MI vs LSG, IPL 2025 : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को दिया 215 रनो का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 05:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ ने टीम में एक बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर को बाहर कर मयंक यादव को प्लेइंग 11 में जगह दी है। मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मिच सेंटनर की जगह कर्ण शर्मा जबकि पुथुर की जगह कॉर्बिन बॉश को डेब्यू का मौका मिला है।  मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स को दिया 215 रनो का लक्ष्य दिया है।

पिच रिपोर्ट 

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन का यह पहला मैच होगा जो दोपहर में खेला जाएगा। इससे पहले अब तक चार मैचों की मेजबानी रात के समय में हुई है। मुंबई ने 4 में से 3 मैच जीते हैं क्योंकि उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और टीमों को कम स्कोर पर रोक दिया। हालांकि आज दिन का खेल होने के कारण घरेलू टीम को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। 

मौसम 

मैच की शुरुआत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जो शाम को गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। नमी 65 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है, लेकिन रविवार को दोपहर में बारिश की संभावना नहीं है। 

प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा 

लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News