सिमोन एशिया पैसीफिक कप गोल्फ में हिस्सा लेंगी भारत की चार महिला गोल्फर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 11:06 PM (IST)

नयी दिल्ली : महिला पेशेवर गोल्फ टूर में हिस्सा लेने वाली चार भारतीय गोल्फर पहले सिमोन एशिया पैसीफिक कप में हिस्सा लेंगी जिसकी इनामी राशि 750,000 अमेरिकी डॉलर है। इंडोनेशिया के जकार्ता में 15 से 20 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले सत्र के लिए दो-दो खिलाड़ियों की दो भारतीय टीम को आमंत्रित किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन एशियाई गोल्फ लीडर्स फोरम के तत्वावधान में किया जाएगा।
कुल इनामी राशि में से पांच लाख की इनामी राशि व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए होगी जबकि ढाई लाख डॉलर की इनामी राशि टीम स्पर्धा के लिए है। यह तीन दिवसीय 54 होल की स्ट्रोक प्ले स्पर्धा होगी। भारत को शुरुआत में एक टीम आवंटित की गई थी और अदिति अशोक तथा त्वेसा मलिक को आमंत्रित किया गया था। भारतीय महिला गोल्फ संघ के अनुसार इन दोनों ने खेद जताया और उनकी जगह दीक्षा डागर और गौरिका बिश्नोई ने ली।
भारतीय महिला गोल्फ संघ ने इसके बाद दूसरी टीम के लिए आग्रह किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। दूसरी टीम में अमनदीप द्राल और वाणी कपूर को जगह मिली।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भारत ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ पर अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध जताया

झारखंड में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 2 मरीज मिले, कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5

लखनऊ में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 12...अलीगंज में सबसे ज्यादा केस

CM योगी का निर्देश- क्षमता से ज्यादा कैदियों की संख्या को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में होगा नई जेलों का निर्माण