कोमान के 2 गोल से फ्रांस ने अलबानिया को हराया

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 02:26 PM (IST)

सेंट डेनिस : किंग्स्ले कोमान के दो गोल की मदद से विश्व चैम्पियन फ्रांस ने अलबानिया को 4.1 से हराकर यूरो 2020 क्वालीफाइंग दौर में अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर कोमान पिछले साल विश्व कप जीतने वाली फ्रांस की टीम में नहीं थे। उन्होंने विश्व कप के हीरो काइलियान एमबाप्पे की जगह यह मैच खेला। 

वहीं चेलसी के ओलिवियर गिरोड ने अपना 36वां अंतरराष्ट्रीय गोल 27वें मिनट में किया। कोमान ने आठवें मिनट में पहला और 68वें मिनट में दूसरा गोल दागा। जोनाथन इकोने ने 85वें मिनट में फ्रांस के लिये चौथा गोल किया। अलबानिया के लिये एकमात्र गोल आखिरी मिनट में सोकोल सी ने किया। अन्य मैचों में आइसलैंड ने मोलडोवा को 3.0 से हराकर ग्रुप एच में शीर्ष स्थान हासिल किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Related News