गेनब्रिज एलपीजीए : अदिति संयुक्त 13वें स्थान पर रही, लीडिया को ने जीता खिताब

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 07:33 PM (IST)

बोका रैटन (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 2022 सत्र की प्रभावी शुरुआत करते हुए रविवार को यहां गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट में संयुक्त 13वां स्थान हासिल किया। टोक्यो ओलिम्पिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने अंतिम दौर में 3 बर्डी और एक बोगी से दो अंडर 70 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर चार अंडर 284 रहा। अदिति के पास शीर्ष 10 में जगह बनाने का मौका था लेकिन तीसरे दौर में सर्द और तेज हवाओं के बीच वह 76 के स्कोर से लीडरबोर्ड में नीचे खिसक गईं।

न्यूजीलैंड की लीडिया को 1979 में नैंसी लोपेज के बाद 25 बरस की उम्र से पहले 17 खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी। लीडिया ने अंतिम दौर में 69 के स्कोर से कुल 14 अंडर का स्कोर बनाकर एक शॉट की बढ़त के साथ खिताब जीता। डेनियल कैंग (68) कुल 13 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News