गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट : अदिति अशोक 5वें स्थान पर खिसकी

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 02:49 PM (IST)

बोका रियो : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे दौर में इवन पार 72 के स्कोर के साथ गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट में संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गई। पहले दिन छह अंडर-66 का स्कोर करने वाली अदिति उस लय को कायम नहीं रख सकी और दो स्थान नीचे आ गई। डेनियेले किंग लीडिया को 11 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही अदिति को अच्छी शुरूआत से आगे के टूर्नामेंटों में लय बनाने में मदद मिलेगी। वहीं भारत की निष्ठा मदान अपने पदार्पण टूर्नामेंट से दूसरे दौर में ही बाहर हो गई।

लाहिड़ी संयुक्त 62वें स्थान पर
भारत के अनिर्बान लाहिड़ी फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद इवन पार 72 का स्कोर करके संयुक्त 62वें स्थान पर बने हुए हैं। लाहिड़ी इससे पहले भी 62वें स्थान पर ही थे। उन्होंने तीसरे दौर में अच्छी शुरूआत की लेकिन आखिरी पांच होल पर तीन बोगी करने के बाद अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर सके। विल जालाटोरिस और दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर जैसन डे बढत बनाये हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News