लॉकडाउन के दौरान गांगुली ने दिखाया बड़ा दिल, हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 04:56 PM (IST)

कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है। कोलकाता इस्कॉन रोज करीब दस हजार लोगों को भेजन दे रहा था। मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया। 

लॉकडाउन दौरान सौरव गांगुली  सहयोग 

PunjabKesari, Sourav Ganguly photo, Sourav Ganguly images
इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा, ‘हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे। सौरव दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20000 लोगों को खाना दे रहे हैं।' इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20000 किलो चावल दिये थे। दास ने कहा, ‘मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी है। यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।'

कोरोना वायरस का असर 

PunjabKesari
 गौरतलब है कि गांगुली ने ट्वीट किया था कि 25 साल के बाद बेलूर मठ आया हूं, जरूरतमंदों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दे रहा हूं। पूर्व भारतीय कप्तान यहां सफेद टी-शर्ट और चेहरे पर काले रंग के मास्क में दिखे। उन्होंने यहां के पुजारियों के साथ गोल्फ कार्ट पर बैठ कर भ्रमण किया। गांगुली इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपए का चावल दान दिया था। भारत में इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 1700 के पार पहुंच गयी है जिसमें से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News