खेल : अदिति अशोक कट से चूकी

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 03:33 PM (IST)

बोका रैटन (अमेरिका) : भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक यहां गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कट में जगह बनाने से चूक गए। उन्होंने पहले दौर में 77 और दूसरे दौर में 72 का कार्ड खेला। लेकिन यह स्कोर उन्हें कट में जगह दिलाने के लिए काफी नहीं था। स्वीडन की मैडेलिन सैगस्ट्रोम ने शुक्रवार को 10 अंडर 62 का कार्ड खेलकर दूसरे दौर के बाद बढ़त हासिल की। उन्होंने पहले दौर में 72 का कार्ड खेला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News