पैरालंपिक खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे खिलाड़ियों का शानदार स्वागत

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 08:24 PM (IST)

नई दिल्ली : निशानेबाज अवनि लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ी-सह-नौकरशाह सुहास यथिराज सहित भारत के पदक विजेता पैरालंपिक खिलाडिय़ों का आखिरी जत्था सोमवार को जब यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा तो समर्थकों और परिवारों के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशंसक हवाई अड्डे के बाहर खिलाडिय़ों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते दिखे। भारत ने रविवार को टोक्यो में संपन्न हुए इन खेलों में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत 19 पदकों के साथ तालिका में भी अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ 24वें स्थान पर रहा।

Great welcome, Historic Performance, Paralympic Games, Tokyo 2020, Sports news, अवनि लेखरा, सुहास यथिराज, Avani Lekhara, Suhas Yathiraj

पैरालंपिक खेलों से आज शाम देश लौटने वाले इस आखिरी जत्थे में बैडमिंटन दल के साथ, निशानेबाज और रिकर्व तीरंदाजी टीम से जुड़े सदस्य थे। इस जत्थे में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली 19 वर्षीय अवनि, स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और कृष्णा नागर, रजत पदक विजेता यथिराज, कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार और पदक विजेता निशानेबाज सिंहराज अडाना तथा मनीष नरवाल भी शामिल थे।

Great welcome, Historic Performance, Paralympic Games, Tokyo 2020, Sports news, अवनि लेखरा, सुहास यथिराज, Avani Lekhara, Suhas Yathiraj

पैरा खिलाड़ियों का स्वागत हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अधिकारियों के अलावा प्रशंसकों की भीड़ ने किया। इससे पहले रजत पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना बेन पटेल भी अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ सुबह स्वदेश लौटीं। इन खिलाड़ियों का तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Great welcome, Historic Performance, Paralympic Games, Tokyo 2020, Sports news, अवनि लेखरा, सुहास यथिराज, Avani Lekhara, Suhas Yathiraj

हवाई अड्डे के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की देखे-रेख में उन्हें बाहर निकाला गया। टोक्यो से लौटे पैरा खिलाड़ी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News