नॉर्वे शतरंज 2026 : गुकेश नें विंसेंट केमर को हराया ,दिव्या नें विश्व चैंपियन वेंजुन को दी मात

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 10:32 PM (IST)

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में भारतीय खिलाड़ियों नें पहले दिन अच्छी शुरुआत की है , वर्तमान विश्व शतरंज चैंपियन भारत के डी गुकेश का सामना था जर्मनी के विंसेंट केमर से जो की सीधे सुपर क्लासिक शतरंज जीतकर नॉर्वे पहुँचे है दोनों के बीच राइ लोपेज ओपनिंग में अच्छा मुकाबला हुआ और एक समय गुकेश काफ़ी बेहतर स्थिति में थे पर एंडगेम में वजीर और प्यादे के एंडगेम में गुकेश को खेल बचाने के लिए खेलना था और गुकेश नें बेहतरीन खेल दिखाते हुए 142 चालों तक चले मैराथन मुक़ाबले में आधा अंक हासिल कर लिया उसके बाद नॉर्वे शतरंज के नियमानुसार एक टाईब्रेक अरमागोड़ेन मुकाबला खेला गया जिसमें गुकेश नें सिर्फ़ 22 चालों में जीत दर्ज करते हुए 1.5 अंक हासिल कर लिए वहीं भारत के आर प्रज्ञानंदा नें यूएसए के वेस्ली सो के साथ क्लासिकल बाजी ड्रा खेलने के बाद टाईब्रेक में जीत दर्ज की , विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और नॉर्वे शतरंज के सात बार के विजेता  मैगनस कार्लसन को फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा नें क्लासिकल बाजी में मात देते हुए 3 अंक हासिल कर लिए ।

PunjabKesari

महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें मौजूदा विश्व महिला चैंपियन चीन की जू वेंजूँन को पराजित किया उन्होंने क्लासिकल बाजी बेनतीजा रहने के बाद टाईब्रेक में जीत दर्ज की वहीं भारत की कोनेरू हंपी को कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा से हार का सामना करना पड़ा वहीं चीन की जू जिनेर नें टाईब्रेक में यूक्रेन की अन्ना मज़्यचुक को पराजित किया ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News