Happy Birthday Dhoni : जब गुस्से में आए कैप्टन कूल ने अंपायर्स तक की लगाई क्लास

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 11:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। रांची में 7 जुलाई 1981 को जन्में धोनी को लोग कैप्टन कूल के नाम से भी जानते हैं। लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वह अंपायर्स तक को नहीं छोड़ते। आइए ऐसे 7 वाक्यों पर नजर डालते हैं जब कैप्टन कूल भी गुस्से में खुद को रोक नहीं पाए - 

PunjabKesari

1. विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में भारत को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। धोनी ने एक गेंद को लॉन्ग ऑन पर हिट किया और दो रन लेना चाहते थे लेकिन युवराज ने दूसरा रन लेने से मना कर दिया। उस वक्त धोनी युवराज पर गुस्सा हुए थे। इस पर युवराज ने भी नाराजगी जताई थी। 

2. वर्ष 2011-12 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच में विकेटकीपर धोनी ने सुरेश रैना की गेंद पर माइक हसी की स्टंप के लिए अपील की। थर्ड अंपायर के आउट करार देने पर मैदानी अंपायर ने फैसला बदल दिया और धोनी गुस्से में आ गए थे। 

PunjabKesari

3. आईपीएल 2015 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच के दौरान आखिरी ओवर में चेन्नई को 27 रन की जरूरत थी। गेंद ड्वेन ब्रावो के हाथ में थी। क्रिस मोरिस ने पहली ही गेंद को हिट किया, यह नो बॉल भी थी। गेंद छक्के पर चली गई। मौरिस ने अगली गेंद को मिड विकेट पर मारा। रवींद्र जडेजा ने गेंद को पकड़ने में ढीला रुख अपनाया और मौरिस ने दूसरा रन ले लिया। इस दौरान भी धोनी गुस्से में आ गए थे और जडेजा को यहां गुस्से भरी नजरों से देखा था। 

PunjabKesari

4. साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 के 19वें ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे ने डेन पैटर्सन की गेंद पर सिंगल लिया। धोनी को लगा कि दो रन लिए जा सकते हैं और उन्होंने दूसरे रन के लिए पांडे को बुलाया, लेकिन पांडे ने ध्यान नहीं दिया। इस पर धोनी गुस्से में आ गए और कहा कि गेंद पर ध्यान दो ना कि कहीं और। 

PunjabKesari

5. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में कुलदीप और चहल की जमकर धुनाई हो रही थी। कुलदीप को जब लगातार चौके-छक्के पड़ रहे थे तो धोनी उसके पास गए और कहा कवर्स हटाकर कवर्स डीप कर लो और प्वॉइंट ऊपर रख लो। इस पर  कुलदीप ने मना कर दिया। तब भी धोनी गुस्से में आ गए थे और कुलदीप से कहा था कि मैं पागल हूं यहां पर 300 वनडे खेला हूं। 

PunjabKesari

6. आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 39 रन की जरूरत थी। धोनी ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। दीपक ने पहली गेंद ही नो बॉल फेंकी। सरफराज ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया। अगली गेंद भी नो बॉल थी। इस पर सरफराज ने 2 रन बनाए। धोनी इसके बाद सुरेश रैना के साथ गुस्से में दीपक चाहर के पास गए थे। 

PunjabKesari

7. आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे एक मैच के दौरान धोनी का गुस्सा लोगों ने देखा। चेन्नई को तीन गेंदों में 8 रन की जरुरत थी और बेन स्टोक्स की एक गेंद को अंपायर ने नो बॉल दे दिया। लेकिन स्क्वेयर लेग पर खड़े अंपायर ने उसे सही करार दिया। इसके बाद डगआउट में बैठे धोनी गुस्से में मैदान तक पहुंच गए और अंपायर से बहस करने लगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News