हैरी ब्रुक ने PSL में रचा इतिहास, शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 11:27 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए हैरी ब्रुक ने बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। ब्रुक पीएसएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया और इस मामले में शरजील खान रिकॉर्ड तोड़ा। इसी के साथ ही ब्रुक पीएसएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

यॉर्कशायर के बल्लेबाज ब्रुक ने पिछले महीने कैरेबियन में इंग्लैंड के लिए पदार्पण किया था। ब्रुक जब बल्लेबाजी पर उतरे तो लाहौर के तीन विकेट पर 12 रन थे। इसके बाद उन्होंने मात्र 48 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर की और पहुंचाया और पीएसएल में सबसे कम उम्र 22 साल 362 दिन में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ ही उन्होंने पीएसएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उनके नाबाद 102 रन की पारी की बदौलत इस्लामाबाद यूनाइटेड को गद्दाफी स्टेडियम में 66 रनों से हार मिली। 

पीएसएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

हैरी ब्रुक - 22 साल 362 दिन, लाहौर कलंदर्स के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 
शरजील खान - 26 साल191 दिन, इस्लामाबाद यूनाइटेड की और से पेशावर जालमी के खिलाफ 
सीएस डेलपोर्ट - 29 साल 301 दिन, इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 
क्रिस लिन - 29 साल 340 दिन, लाहौर कलंदर्स की तरफ से मुल्तान सुलतांस के खिलाफ 
रिली रोसौव - 30 साल 143 दिन, मुल्तान सुलतांस की और से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 

पीएसएल में सबसे तेज शतकीय पारियां 

रिले रोसौव - 43 गेंदों पर 100, 2020 में मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स 
हैरी ब्रुक - 48 गेंद में 102 रन, 2022 में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड 
जेसन रॉय - 49 गेंदों पर 116 रन, 2022 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स 
कैमरून डेलपोर्ट - 49 गेंदों पर 117 रन, 2019 में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स 
शरजील खान 50 गेंदों पर 127 रन, 2016 में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालमी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News