मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना पर पैसों की बारिश, हरियाण सरकार देगी इतने करोड़

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 02:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में शनिवार को स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाज मनीष नरवाल को छह करोड़ और रजत जीतने वाले सिंह राज अडाना को चार करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। खट्टर ने नगद पुरस्कारों के अतिरिक्त दोनों पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया। नरवाल और अडाना दोनों हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। खट्टर ने कहा कि दोनों ने न केवल जिले और राज्य का बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News