IPL 2026: 36 की उम्र में ‘सुपरमैन’ बने मनीष पांडे, हवा में उड़कर लपका कैमरून ग्रीन का कैच; Video

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 04:41 PM (IST)

कोलकाता: Manish Pandey भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा नजर नहीं आते हों, लेकिन उनकी फील्डिंग आज भी कमाल की है। 36 साल की उम्र में भी मनीष पांडे मैदान पर गजब की फुर्ती दिखा रहे हैं। आईपीएल 2026 से पहले खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी यह कैच तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

हवा में उड़कर लपका कैमरून ग्रीन का कैच

आईपीएल 2026 से पहले Kolkata Knight Riders वॉर्मअप मैच खेल रही है। इस मैच में Cameron Green ने नवदीप सैनी की फुलटॉस गेंद पर सामने की ओर शॉट खेला। वाइड लॉन्ग ऑफ पर खड़े मनीष पांडे ने दाहिनी ओर दौड़ लगाई और हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लपक लिया। ग्रीन ने आउट होने से पहले 30 गेंदों पर 52 रन बनाए थे।

आखिरी गेंद पर जीती अजिंक्य रहाणे की टीम

यह केकेआर का दूसरा वॉर्मअप मैच था। Ajinkya Rahane की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए। रहाणे ने 25 गेंदों पर 58 रन ठोके, जबकि फिल एलन ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 गेंद पर 42 रन की तेज पारी खेली।

मनीष पांडे की कप्तानी वाली टीम ने 13वें ओवर में 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद टारगेट 190 रन कर दिया गया। मैच आखिरी गेंद तक गया, जहां कार्तिक त्यागी ने एक रन से रहाणे की टीम को जीत दिला दी। टिम सिफर्ट ने 24 गेंद पर 42 रन और राहुल त्रिपाठी ने 19 गेंद पर 42 रन बनाए।

KKR का पहला मैच मुंबई से

आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला Mumbai Indians से 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम है, लेकिन पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News