3 ईगल, 17 बर्डी लगाकर हिदेकी मत्सुयामा बने अगस्ता मास्टर्स

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 07:48 PM (IST)

जालन्धर : हिदेकी मत्सुयामा ने गोल्फ जगत में तहलका मचाते हुए मेजर जीतने वाले पहले जापानी गोल्फर बनने का मान हासिल कर लिया है। अगस्ता मास्टर्स के 85वें संस्करण में 29 वर्षीय हिदेकी ने आखिरी राऊंड में 73 का कार्ड हासिल करने के बावजूद अपने अच्छेख्खेल से ग्रीन जैकेट हासिल की। मात्सुयामा ग्रीन जैकेट और मेजर जीतने वाले पहले एशियाई मूल के खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

Hideki Matsuyama, Augusta Masters, Japan, Golf, Eagles, Birdies, हिदेकी मत्सुयामा, Golf news in hindi, sports news
हिदेकी का आखिरी राऊंड में मुकाबला विल जलटोरिस के साथ था। जिसमें वह मात्र एक शॉट से विजयी रहे। हिदेकी को लगातार तीन राऊंड में लगाए गए ईगल फायदा दे गए। उन्होंने कुल 17 बर्डी लगाई जिसके चलते आखिरी राऊंड में 73 का कार्ड खेलने के बावजूद वह जीत गए।

ऐसे जीत की ओर बढ़ गए हिदेकी मत्सुयामा
पोजी.     प्लेयर    टोटल    1    2    3    4    स्ट्रोक्स
1    हिदेकी मत्सुयामा, जापान    -10    69    71    65    73    278
2     विल जलटोरिस, यू.एस.ए.    -9    70    68    71    70    279
3    जॉर्डन स्पीथ, यू.एस.ए.    -7    71    68    72    70    281
4    जेंडर स्कैफेल, यू.एस.ए.    -7    72    69    68    72    281
5    जॉन राम, स्पेन    -6    72    72    72    66    282

जीत पर बोले हिदेकी -

Hideki Matsuyama, Augusta Masters, Japan, Golf, Eagles, Birdies, हिदेकी मत्सुयामा, Golf news in hindi, sports news
मैं बहुत खुश हूं। मेरी नसें दूसरे 9 (टी) पर शुरू नहीं हुईं। हालांकि यह शुरू में सही थी और आखिरी पुट पर भी...
परिवार पर : मैं आज उनके (परिवार) बारे में सोच रहा था और मैं आज बहुत खुश हूं कि मैंने उनके लिए अच्छा खेला।
जापान के लिए : उम्मीद है कि मैं एक अग्रणी बनूंगा और कई अन्य जापानी इसका पालन करेंगे। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह आगे आएंगे।
टर्निंग प्वाइंट : 18वें होल में मेरे टी-शॉट से निकली साफ हिटिंग। -हिदेकी मत्सुयामा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News