HIL Auction : 78 लाख में बिके भारतीय कप्तान हरमनप्रीत, इस क्लब ने किया दावा

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 08:04 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी के पहले दिन रविवार को भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि सूरमा हॉकी क्लब ने इस स्टार ड्रैग फ्लिकर को 78 लाख रुपये में खरीदा। सभी आठ फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च की। अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपए में खरीदा जबकि हार्दिक सिंह के लिए यूपी रुद्रास ने 70 लाख रुपए खर्च किए।

 

अमित रोहिदास के लिए तमिलनाडु ड्रैगन्स ने सबसे अधिक 48 लाख रुपए की बोली लगाई जबकि जुगराज सिंह को भी बंगाल टाइगर्स ने इसी राशि में खरीदा। हैदराबाद तूफान्स ने सुमित को 46 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। विदेशी गोलकीपर में आयरलैंड के डेविड हार्टे सबसे अधिक राशि में बिके। उन्हें तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 32 लाख रुपए में खरीदा। 

 

HIL Auction, Indian captain Harmanpreet Singh, Hockey india, Hockey news, एचआईएल नीलामी, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हॉकी इंडिया, हॉकी समाचार

 

जर्मनी के जीन-पॉल डैनबर्ग (हैदराबाद तूफान्स, 27 लाख रुपये), नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक (बंगाल टाइगर्स, 25 लाख रुपए) और बेल्जियम के विन्सेंट वानाश (सूरमा हॉकी क्लब, 23 लाख रुपए में) पर भी टीमों ने मोटी रकम खर्च की। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा और पवन को टीम गोनासिका और दिल्ली एसजी पाइपर्स ने क्रमश: 22 लाख रुपए और 15 लाख रुपए में खरीदा।

 

पहले दिन पहले हाफ में बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
1. गुरजंत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब - 19 लाख रुपए
2. मनदीप सिंह - टीम गोनासिका - 25 लाख रुपए
3. मनप्रीत सिंह - टीम गोनासिका - 42 लाख रुपए 
4. सुखजीत सिंह - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 42 लाख रुपए
5. अमित रोहिदास - तमिलनाडु ड्रैगन्स - 48 लाख रुपए
6. नीलकांत शर्मा - हैदराबाद तूफान्स - 34 लाख रुपए
7. संजय - कलिंगा लांसर्स - 38 लाख रुपए
8. ललित कुमार उपाध्याय - यूपी रुद्रास - 28 लाख रुपए
9. विवेक सागर प्रसाद - सूरमा हॉकी क्लब - 40 लाख रुपए
10. हार्दिक सिंह - यूपी रुद्रास - 70 लाख रुपए
11. हरमनप्रीत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब - 78 लाख रुपए
12. सुमित - हैदराबाद तूफान्स - 46 लाख रुपए
13. अभिषेक - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 72 लाख रुपए
14. जुगराज सिंह - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 48 लाख रुपए
15. कृष्ण बी पाठक - कलिंगा लांसर्स - 32 लाख रुपए
16. शमशेर सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 42 लाख रुपए
17. जरमनप्रीत सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 40 लाख रुपए
18. राजकुमार पाल - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 40 लाख रुपए 
19. डेविड हार्टे- तमिलनाडु ड्रेगन्स - 32 लाख रुपए
20. जीन-पॉल डैनबर्ग- हैदराबाद तूफान्स - 27 लाख रुपए
21. ओलिवर पेन- टीम गोनासिका - 15 लाख रुपए
22. पिरमिन ब्लैक- श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 25 लाख रुपए
23. टॉमस सेंटियागो- दिल्ली एसजी पाइपर्स - 10 लाख रुपए
24. विन्सेंट वानाश- सूरमा हॉकी क्लब - 23 लाख रुपए
25. सूरज करकेरा - टीम गोनासिका - 22 लाख रुपए
26. पवन - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 15 लाख रुपए
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News