Hockey World Cup : ऑस्ट्रेलिया लगातार 12वीं बार सेमीफाइनल में, स्पेन को 4-3 से हराया
punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:37 PM (IST)

भुवनेश्वर : जेरेमी हेवार्ड के पेनल्टी कार्नर पर किए गए दो गोल की मदद से आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां स्पेन पर 4-3 से करीबी जीत दर्ज करके लगातार 12वीं बार एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 1986, 2010 और 2014 में विश्वकप जीता। उसने 1978 के बाद प्रत्येक विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
स्पेन के कप्तान मार्क मिरालेस ने क्वार्टर फाइनल में बड़ी गलती की जिससे टीम का आगे बढऩे का सपना चकनाचूर हो गया। वह अंतिम हूटर बजने से 4 मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में नहीं बदल पाए। उस समय स्पेन 3-4 से पीछे चल रहा था। यदि वह पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल देते तो मैच पेनल्टी शूटआउट तक खिंच सकता था।
ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया के बीच बुधवार को होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया 2018 में सेमीफाइनल में नीदरलैंड से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। हेवार्ड ने 33वें और 37वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फ्लिन ओगिलवी (30वें) और कप्तान अरन जालेवस्की (32वें) ने मैदानी गोल किए।
स्पेन के लिए जेवियर गिस्पर्ट (20वें), मार्क रिकसेन्स (24वें) और मार्क मिरालेस (41वें) ने गोल किए। स्पेन पिछली बार 13वें स्थान पर रहा था। स्पेन ने अच्छी शुरुआत की तथा दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट तक वह 2-0 से आगे चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इसके बाद शानदार वापसी की। उसने 8 मिनट के अंदर 4 गोल करके स्पेन को स्तब्ध कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में 3 जबकि स्पेन ने एक गोल किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी