टी-20 वर्ल्ड कप पर बोले इयान चैपल, मुझे नहीं लगता भारत में यह टूर्नामैंट होना चाहिए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 09:28 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर इंगलैंड को अभी से चिंता संताने लगी है। बीते दिनों इंगलैंड के एक न्यूजपेपर ने दावा किया था कि आई.सी.सी. भारत की स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। अगर स्थिति न सुधरी तो टी 20 वर्ल्ड कप को कही ओर शिफ्ट किया जा सकता है। अब इसी मामले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयोन चैपल भी बोले हैं। इयान ने कहा कि अगर कोविड-19 के केस कम नहीं होते तो मुझे नहीं लगता कि भारत में टी-20 विश्व कप करवाया जाना चाहिए। 

इयान ने कहा- ओलिम्पिक को आगे बढ़ाया जा रहा है क्योंकि इसमें बहुत पैसा लगा हैं लेकिन अगर भारत की अब की स्थिति देखी जाए तो यह अच्छी नहीं हैं। इस लिहाज से टी-20 वल्र्ड कप को कहीं ओर शिफ्ट करना चाहिए। बता दें कि टी-20 वल्र्ड कप पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होना था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कोविड के कारण इसे भारत में 2021 में शिफ्ट कर दिया गया था। 

इंगलैंड के न्यूजपेपर ने किया था दावा
इससे पहले इंगलैंड के न्यूजपेपर मिड डे ने दावा किया था कि आई.सी.सी. भारत में कोविड-19 की परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। अक्तूबर में होने वाला टी-20 विश्व कप सुरक्षित होगा या नहीं इसके लिए आई.सी.सी. का एक प्रतिनिधि भारत में है। वह सभी स्थितियों पर नजरें बनाए हुए हैं। अगर भारत में स्थिति नहीं सुधरती तो ही वल्र्ड कप को शिफ्ट किया जाएगा।  हालांकि वल्र्ड कप अभी 6 माह दूर है तो ऐसे में आई.सी.सी. इसको लेकर सख्त नहीं है।

यूएई/श्रीलंका है स्टैंडबाय
आई.सी.सी. ने साल की शुरूआत में साफ कर दिया था कि अगर टी-20 वल्र्ड कप कोविड के कारण भारत में नहीं हो पाया तो इसके लिए यूएई और श्रीलंका को विकल्प के रूप में रखा जाएगा। आई.सी.सी. ने साफ किया था कि आई.पी.एल. के दौरान भी उनका प्रतिनिधि भारत में हालातों पर नजर बनाए रखेगा। उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News