लॉडर्स और गद्दाफी स्टेडियम पर ICC की कार्रवाई, एक-एक डिमेरिट अंक मिला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 06:55 PM (IST)

दुबई : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन में लॉडर्स पर खेले गए पहले टेस्ट की पिच और पाकिस्तान तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए तीसरे वनडे की पिच को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में 'असंतोषजनक' करार दिया गया है। दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है। 

मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद लॉडर्स के मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और गद्दाफी स्टेडियम के ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया। पायक्रॉफ्ट ने कहा कि लॉडर्स की पिच पर पूरे टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम मिल रही थी और कई बार गेंद भी बहुत नीची आ रही थी जिससे उछाल असमान था। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था। जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 138 रन पर आउट कर दिया था। 

रिपोर्ट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी गई है जिनके पास अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। आईसीसी के नियमों के तहत पिच असंतोषजनक करार दिए जाने पर स्टेडियम पर एक डिमेरिट अंक लगाया जाता है और पिच 'अनफिट' होने पर तीन डिमेरिट अंक लगाए जाते हैं। छह डिमेरिट अंक होने पर उस मैदान में 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News